फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के नाम कनेक्शन, बेटों पर तीन बार कराई एफआईआर

Wed, 15 Mar 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन का खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीरनगर सूदना गांव निवासी एक परिवार पावर कारपोरेशन के अफसरों के शोषण से परेशान है। मां के नाम बिजली का कनेक्शन होने के बावजूद भी बेटों पर तीन बार एफआईआर कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


बीते तीन महीने से पीड़ित अलग कनेक्शन लेने के लिए कारपोरेशन ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं। आरोप है कि अवर अभियंता और लाइनमैन मिलकर उनसे करीब 1.50 लाख रुपये हड़प चुके हैं, फिर भी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने अब डीएम से राहत की गुहार लगाई है। पीड़ित सतीश सैनी ने बताया कि गांव में उनकी मां के नाम से घर में बिजली का कनेक्शन है। करंट तक का पूरा बिल जमा किया हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि वझीलपुर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता और लाइनमैन लगातार उनका शोषण कर रहे हैं। तीन बार उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि बीते तीन महीने से वह नया कनेक्शन लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं,

इस एवज में अवर अभियंता और लाइनमैन उनसे करीब 1.50 लाख रुपये हड़प चुके हैं, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिल सका है। निगम अफसरों के व्यवहार से पीड़ित परिवार तंगी में है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें