फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिजली चोरी में 28 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ऊर्जा निगम के 24 से अधिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच में 28 परिसरों में लाखों रुपये की बिजली चोरी मिली। इस पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आदेश पर मुख्य अभियंता संजीव कुमार के निर्देशन में टीम ने मोदीनगर रोड के हाई लाइनलॉस फीडर असौड़ा, अमन कॉलोनी, बुलंदशहर रोड पर मोती कॉलोनी आदि में सुबह छापा मारा। इस दौरान तीनों अधिशासी अभियंता, सात उपखंड अधिकारी, 12 अवर अभियंता और 12 टीजी-2 ने 150 से अधिक भवन परिसरों में जांच की, इसमें बिजली चोरी के 28 मामले सामने आए, इसमें गांव असौड़ा में एक स्थान पर 14 ई-रिक्शा चार्जिंग होते हुए मिले। अधिकारियों ने करीब आठ किलोवाट की चोरी पकड़ी। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस की हापुड़ और बुलंदशहर सहित संबंधित थानों की पुलिस भी टीम के साथ थी। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें