फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व आबकारी निरीक्षक और सिपाही पर भ्रष्टाचार के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Aug 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर स्थित शराब की दुकान के संचालक से रिश्वत मांगने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन आबकारी निरीक्षक और कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव माछरा निवासी कृष्ण दत्त त्यागी ने बताया कि उसकी बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में 2023 में बीयर की दुकान थी। दुकान पर सेल्समैन अजय त्यागी से तत्कालीन आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार और कांस्टेबल चंद्रबोस ने 20 हजार रुपये की मांग की। सेल्समैन ने इस बारे में उसे जानकारी दी। उसने 20 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी आबकारी निरीक्षक और कांस्टेबल ने उससे एक बीयर की पेटी अपनी गाड़ी में रखवा ली, जबकि 20 हजार रुपये कार्यालय पहुंचाने के लिए कहा। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब उन्होंने 20 हजार की मांग पूरी नहीं की, तो दोनों ने मिलकर सेल्समैन को ओवर रेटिंग में फंसा दिया। वहीं उसके साथ अभद्रता कर धमकी भी दी। इस संबंध में उसने मेरठ स्थित स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में वाद दायर किया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें