फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिता की हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में हिस्ट्रीशीटर पुत्र अजीत ने शुक्रवार को दो गोली मारकर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नूरपुर निवासी गीता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उनके ससुर राममेहर व देवर अजीत कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ समय बाद जमीन बोने को लेकर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान दो गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह अपने कमरे से मौके पर गई। कमरे में उनके ससुर राममेहर बिस्तर पर पड़े थे और उनके सीने व पेट पर गोली लगने के दो जख्मों से खून बह रहा था। उनका देवर अजीत कमरे में तमंचा लिए हुआ खड़ा था। उनके पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने पिता को मार दिया है। इसी बीच वह तमंचा लेकर गेट से होते हुए भाग गया।
उनके शोर मचाने पर एक ग्रामीण व उनके पुत्र हिमांशु ने किराये की कार से ससुर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनके ससुर को मृत घोषित कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुत्रवधू गीता की तहरीर पर अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि आरोपी अभी फरार है। गठित पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें