फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या में पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी 23 वर्षीय रानी का शव चार दिन पहले फंदे पर लटका मिला था। मृतका के परिजनों ने पति के साथ पांच लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी शमशाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रानी (23 वर्ष) की शादी गांव शाहपुर चौधरी निवासी समीर के साथ की थी। शादी में दिए गए दहेज से बेटी के ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। जिन्होंने शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत भी हुई, जिसमें आरोपियों ने दोबारा गलती न करने का भरोसा दिया। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। 29 अक्तूबर को उनके बेटे के फोन पर रानी के पड़ोसी का फोन आया, जिन्होंने बताया कि रानी बीमार है। जिसके बाद वह बेटे को साथ लेकर बेटी की ससुराल पहुंच गए। जहां उन्हें रानी का शव मिला। मृतका के गले पर फंदे का निशान था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें