फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज उत्पीड़न में तीन लोगों पर केस दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को दहेज में कार व दस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता ने दहेत उत्पीड़न में तहरीर दी है। महिला थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 25 नवंबर 2020 को गांव वझीलपुर निवासी एक युवक से हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी में दिए गए दान दहेज से उनका पति, ससुर व सास नाखुश थे। शादी के कुछ महीनों बाद आरोपी कम दहेज का ताना देकर उत्पीड़न कर उनके साथ मारपीट करने लगे।

ससुर सास ने साजिश कर उन्हे व उनके पति को घर से निकाल दिया। उनकी परेशानी को देखते हुए उनके पिता ने अपना खेत बेचकर एक मकान लिया था। जिसमें वह अपने पति के साथ रहने लगी थीं। इसके बाद पति उसकी पिटाई करने लगा। इतना ही नहीं बच्चा न होने पर भी आरोपी उन्हें अधिक परेशान करने लगे थे। 30 अक्तूबर 2024 को दहेज में कार व दस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर आरोपी पति मारपीट कर उन्हें मायके में छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी कोई खबर नहीं ली।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें