फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चॉकलेट देकर रिश्तों में भरी प्यार की मिठास

विज्ञापन
तारामिल कॉलोनी में चॉकलेट देते नव दंपती।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। वैलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को चॉकलेट डे मनाया गया। इस दौरान युवाओं, नवविवाहित जोड़ों ने प्रियजनों को चॉकलेट देकर रिश्तों में प्यास की मिठास भरी। दिनभर चॉकलेट देने का सिलसिला जारी रहा, जिससे दुकानों पर भी चॉकलेट की खरीदारी के लिए भीड़ रही।
वैलेंटाइन वीक के तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। चॉकलेट डे हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए खास रहा। बच्चे, टीन एजर्स, यंगस्टर्स सभी चाकलेट डे के संग रिश्तों में मिठास और खुशियां घोलते रहे। सभी तरफ चॉकलेट डे की धूम रही। बाजार में चॉकलेट की तरह-तरह की वैरायटी उपलब्ध रही।
विज्ञापन


बच्चों में चॉकलेट डे को लेकर खासा उत्साह दिखा। दोस्तों ने एक-दूसरे को चॉकलेट देकर हैप्पी चाकलेट डे विश किया। इतना ही नहीं रूठे हुए को मनाने में चाकलेट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रेलवे रोड, कोठी गेट, पुराना बाजार, गोल मार्केट सहित कंफैक्शनरी, बेकरी, परचून की दुकानों पर चॉकलेट की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टैडी डे के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए गिफ्ट गैलरियों पर तैयारी कर ली गई हैं और दुकानें छोटे-बड़े टैडी के साथ सजा दी गई हैं। गिफ्ट गैलरी संचालक अनुराग ग्रोवर ने बताया कि बाजार में 50 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की टैडी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें