फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुरादपुर गांव में दबिश देने आई हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में दबिश देने थाना देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर पहुंची हरियाणा पुलिस टीम के साथ आरोपियों ने हाथापाई कर दी। टीम द्वारा गिरफ्तार की गई महिला को लोगों ने मौके से भगा दिया। हमले में टीम में शामिल दो महिला हेड कांस्टेबल घायल हुई हैं। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुसार हरियाणा के जिला फरीदाबाद निवासी सुरेश पाल की पुत्री अंशु की शादी चार दिसंबर 2011 को थाना देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर निवासी विपिन के साथ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसे तलाक दिए बिना पति विपिन ने मोनिका नामक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर ली थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए पीड़िता का उत्पीड़न करते थे।
नौ मई 2022 को अंशु ने फरीदाबाद के महिला थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के संजीव, धनदेवी, मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 19 सितंबर 2013 को आरोपियों ने महिला के पुत्र को छीनकर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

न्यायालय में पेश न होने पर चार मार्च 2023 को नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद के महिला थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश व कांस्टेबल नरेश शनिवार दोपहर गांव मुरादपुर में दबिश के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम ने मोनिका को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
आरोप है कि परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सम्मत और रेनू घायल हो गईं। उधर, महिला अधिवक्ता के घर हरियाणा पुलिस की दबिश की सूचना पर काफी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया।
देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में हरियाणा पुलिस की तहरीर पर मोनिका और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें