धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव भावा में हुए जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पांच अज्ञात समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है।
इस संबंध में भावा निवासी आजाद ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश से उनका जमीन का विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ओमप्रकाश अपने परिजनों राज, रश्मी, सूरज, विकास उर्फ जॉनी, बबली सविता, सतेंद्र, बाबित, सवित समेत पांच अज्ञात के साथ जबरन घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में लाठी-डंडों और लोहे की सरियों का प्रयोग किया गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात समेत 13 लोगों को नामजद किया है।