फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एआरटीओ कार्यालय में दो दलालों के बीच मारपीट

Sat, 06 Jul 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । उपसंभागीय कार्यालय में शनिवार की शाम दो दलाल आपस में भिड़ गए। इस पर बीच बचाव में उतरे कर्मचारियों को भी एक दलाल ने गाली देना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यालय में जमकर हंगामा होने के साथ ही मारपीट भी हुई। किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के कार्यालय के बाहर दलालों का जमावड़ा रहता है। इसके कारण आम लोग तो परेशान हैं। साथ ही आए दिन कोई न कोई हंगामा होता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम दो दलाल एक कार्य को लेकर कार्यालय में पहुंच गए। अचानक से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इनमें एक ने शराब पी हुई थी, उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। यह देख कर्मचारियों ने दोनों को अलग कराया। तभी एक दलाल ने कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता कर दी। इस पर उसे कर्मचारी पकड़कर कार्यालय से बाहर करने लगे। जिस पर मौके पर हाथापाई भी हुई। वहीं, व्यक्ति का आरोप है कि उसके साथ कर्मचारियों ने मारपीट की और शाैचालय में बंद करने का प्रयास भी किया। हालांकि, मामले में किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान का कहना है कि एक व्यक्ति कार्यालय में आकर शराब पीकर अभद्रता कर रहा था। कर्मचारियों ने उसे कार्यालय से बाहर जाने को कहा तो वह हाथापाई करने लगा। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें