फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रंजिशन दो पक्ष भिड़े, पांच लोग घायल

Wed, 18 Oct 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सैना में रंजिशन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव की घटना में पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सैना निवासी कासिद ने 16 अक्तूबर को गांव के ही रहने वाले रहीस, जैद, आरिफ और तालिब के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 17 मंगलवार की रात सूचना मिली कि इसी प्रकरण को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां दोनों पक्ष लाठी-डंडों और सरिया से एक दूसरे पर वार करते हुए हंगामा कर रहे थे। जिससे दोनों पक्षों के आरिफ, अजमत, फरहत, इबने हसन, दोस्त मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए सिखैड़ा सीएसची में भर्ती कराया। इसी बीच हंगामा और मारपीट कर रहे लोग भाग निकलने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि एसआई अशोक कुमार की तहरीर पर दोनों पक्षों के आरिफ, अजमत, फरहत, इबने हसन, दोस्त मोहम्मद, रहीश, जैद, तालिब, अनवर, जान मोहम्मद, इमरान, नसीम, शहजाद, वारिश, दानिश, मोहसिन, कमाल उर्फ कमालू, शहजाद, जुबैर, तौसीफ समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, पथराव, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें