फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अटूटा में दो पक्षों के बीच मारपीट, पूर्व प्रधान के पति पर पिस्टल लहराने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में बिजली का तार टूटने पर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। आरोप है कि विवाद में पूर्व प्रधान के पति ने हाथ में पिस्टल लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 23 दिसंबर की दोपहर का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह अपने घर में मौजूद थी। इसी बीच एक राशन की गाड़ी उनके घर के पास पहुंची। गाड़ी से बिजली का तार टूट गया था। विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले कुछ पुरुष व महिलाएं उनके घर के बाहर लाठी डंडे लेकर एकत्र हो गए और उनके ससुर व देवर के साथ मारपीट की। आरोपियों में शामिल पूर्व प्रधान के पति ने हाथ में पिस्टल लेकर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उनके घर पर पथराव किया। उधर, पूर्व प्रधान के पति ने बताया कि महिला और उसके पक्ष के लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट व पथराव किया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें