फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना में दो पक्षों के बीच झगड़ा, आठ गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह युवक की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसमें, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व गैर संप्रदाय के युवक ने दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। तभी से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। सोमवार सुबह युवती पक्ष का युवक अपनी कंफेक्शनरी की दुकान खोलने आया था। इसी दौरान सामने ऑटो में बैठे युवक ने उसकी बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मामला कहासुनी के बाद मारपीट में बदल गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वायरल वीडियो के आधार पर सुमित, राजू, सौरभ, उज्ज्वल तथा दूसरे पक्ष के शादाब, इरसाद, रफीक और फुरकान को शांति भंग के आरोप में पाबंद करते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें