पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के धौलाना रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर दो बच्चों के हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक बच्चा व दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
धौलाना रोड स्थित ईंट भट्ठे के एक घर के बाहर बच्चे द्वारा शौच कर दिया था। जिस पर उसका दूसरे परिवार से विवाद हो गया। इसी विवाद में थोड़ी ही देर में दोनों तरफ के लोग मौके पर जमा हो गए। पहले कहासुनी होने लगी बाद में दोनों पक्षों की ओर से पथराव हो गया। सूचना मिलने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।