धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट में भूसे से भरी ट्रॉली से बिजली का मीटर उखड़ने से दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव में दो महिलाएं घायल हो गई। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
गांव करनपुर जट्ट निवासी कैलाश का चालक असलम शुक्रवार को भूसे से भरी ट्रॉली लेकर गली से गुजर रहा था। इसी बीच ट्रॉली से गांव निवासी टीटू के मकान के बाहर लगा बिजली का मीटर उखड़ गया। इस दौरान असलम व टीटू के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव में विजयपाली व चंद्रो घायल हो गई। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-