फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव मे 50 लोगों पर मुकदमा

Thu, 06 Jul 2023 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव देहरा में भवन निर्माण में कार्य करने की मजदूरी मांगने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के पचास से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी चिंकू सैनी ने बताया कि देहरा गांव में एक पक्ष ने मजदूरी के रुपये मांगे। जिस पर आकिल पक्ष के लोगों का बिलाल पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया, वहीं पथराव भी करने लगे। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट व पथराव में आधा दर्जन लोगों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मामले में एक पक्ष के डॉ आकील, आतिक रजा, खलील, रफी, सोनू उर्फ शाजिद, परवेज, हासिम, वस्ती, रिहान, परवीन, जफरु समेत 15 अन्य तथा दूसरे पक्ष के राशिद, विलाल, गुलफाम, गफ्फार, मुस्तकीम, राहिल समेत 15 अन्य को नामजद कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद आतिफ रजा उर्फ मोहम्मद रजा, रफी, जफरू, मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें