फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिरोधन में युवक को पीटने पर दो पक्षों में पथराव

Fri, 18 Apr 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव सिरोधन में सड़क किनारे शराब के ठेके के पास कैंटीन चला रहे युवकों ने एक ग्राहक को डंडों से पीट दिया। युवक के साथ की गई मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे उसके भाई को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को गांव निवासी युवक का शराब के ठेके के पास स्थित कैंटीन चला रहे युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कैंटीन संचालक ने अभद्रता करते हुए युवक की पिटाई कर दी। इसी दौरान उसका भाई भी आ गया। दोनों ने युवक को पीट दिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर उपद्रव मचा रही भीड़ मौके से भाग गई। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ रोहित मनोहर ने बताया कि घायल युवक को सिर, पेट, हाथ और टांगों में गंभीर चोट आई हैं। युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वीडियो देखा है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें