फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '16-16 घंटे खटवाया, मजदूरी तक नहीं दी', रोते हुए मजदूरों ने बयां किया दर्द; ईंट भट्ठे का काला सच आया सामने

Sun, 05 Jul 2026 07:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी मजदूरों को उनके घर वापस भेज दिया गया। श्रम निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डोमा टीकरी के माजिद ब्रिक फिल्ड का यह मामला है।
विज्ञापन
ईंट भट्टे से आजाद मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में बदायूं के 15 परिवारों को ईंट भट्ठे पर जबरन रोक कर, उनसे दो महीने तक कार्य कराने और भुगतान नहीं करने पर तहसील और श्रम विभाग ने कार्रवाई की है। इन परिवारों के 24 सदस्यों को बंधुआ श्रम से मुक्त कराकर, घर भेजा। साथ ही भट्ठा संचालक के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

24 लोगों को बनाया गया था बंधुआ मजदूर
डोमा टीकरी में 24 लोगों से बंधुआ मजदूरी कराने और उन्हें प्रताड़ित करने की सूचना डीएम कविता मीना को एक व्यक्ति ने दी। मामले की गंभीरता पर डीएम ने तहसील, श्रम विभाग की टीम बनाकर, कार्रवाई के निर्देश दिए।

मजदूरों से कराते थे हर दिन 16 घंटे काम
इसी क्रम में श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अशोक राघव टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने मजदूरों से वार्ता की तो उनका दर्द छलक उठा। बताया कि ईंट भट्ठे पर लगातार काम कराया जाता रहा, हर दिन 16 घंटे काम किया। लेकिन हमारा भुगतान भी नहीं किया गया, प्रताड़ित भी किया जाता रहा। महिलाएं तो दर्द बताते हुए रो पड़ी।

मजदूरों को भेजा जाएगा घर
टीम ने सभी को भरोसा दिलाते हुए वाहन की व्यवस्था कराई। कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी मजदूरों को उनके घर वापस भेज दिया गया। श्रम निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि डोमा टीकरी के माजिद ब्रिक फिल्ड का यह मामला है।

हापुड़ जिले में चलाया जाएगा अभियान
धौलाना में बंधुआ मजदूरी का प्रकरण सामने आने के बाद अब श्रम विभाग ने जिलेभर में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसमें ईंट भट्ठा, क्रेशर, प्लांटों में जांच कर, मजदूरों से जानकारी की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि किसी से जबरन मजदूरी न कराएं, मजदूरी कराने पर भुगतान भी न रोकें।
विज्ञापन

एफआईआर की प्रक्रिया शुरू
डोमा टीकरी स्थित माजिद ब्रिक फील्ड से मजदूरों को मुक्त कराया गया है। इस प्रकरण में बंधुआ श्रम अधिनियम व वेतन भुगतान अधिनियम के तहत एसडीएम न्यायालय में वाद दायर कराया जा रहा है। -जितेंद्र सिंह, श्रम निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें