फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला अधिवक्ता ने साथी वकील के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। महिला अधिवक्ता ने साथी वकील पर छेड़छाड़, शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर फर्जी अश्लील फोटो पति को भेजने की धमकी देने के आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। 10 दिसंबर 2023 को गाजियाबाद निवासी युवक के साथ उनकी शादी हुई थी। लंबे समय से वकालत के पेशे में होने के कारण वह हापुड़ निवासी एक अधिवक्ता को जानती हैं। आरोप है कि हापुड़ निवासी साथी अधिवक्ता ने उनके फर्जी फोटो पति को भेजने की धमकी देकर रुपये मांगने और शारीरिक संबंध बनाने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि वह उन पर अकेले में मिलने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर फर्जी फोटो बनाकर पति को दिखाने की धमकी देता है।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला वकील की तहरीर पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें