फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अस्थि विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूबे, सकुशल बचाया

Fri, 08 Dec 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा में अस्थि विसर्जन करने आए पिता-पुत्र स्नान करने के दौरान गंगा की बीच धारा में डूबने लगे, शोर मचाने पर गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के गांव हाजीपुर निवासी परमानंद अपने परिवार के साथ अपनी पत्नी की अस्थि लेकर ब्रजघाट आए थे। अस्थि विसर्जन के बाद परमानंद अपने पुत्र भावेश के साथ गंगा स्नान करने लगे। गंगा किनारे लगे रेत के कट्टे पर दोनों का पैर फिसलने के कारण गहरे जल में चले गए और डूबने लगे। दोनों श्रद्धालुओं को डूबता देख गंगा किनारे स्नान कर रहे श्रद्धालु ने शोर मचाना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं का शोर सुनकर गोताखोर रोहित केवट, बिरजू केवट,भोलू केवट और पवन केवट ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों की सूझबूझ के चलते दोनों श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि गोताखोरों की सूझबूझ के चलते श्रद्धालुओं को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया और उनके परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें