फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर पिता पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी जतनपाल सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मुकदमा वापस न लेने पर घर में घुसकर उन्हें व उनके पुत्र को पीटने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जतनपाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दस अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने पुत्र उमेश के साथ घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही महेश उर्फ मूले गाली गलौज करते हुए उनके घर में जबरन घुस आया। इस दौरान आरोपी ने मुकदमा वापस न लेने पर उन्हें व उनके पुत्र उमेश को जमकर पीटा। वह अपने पुत्र को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर पर महेश उर्फ मूले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें