फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आधे दाम पर मिलेगा धान का बीज

Fri, 03 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग से बीज ग्राम योजनांतर्गत 17 गांवों के 225 किसानों को आधे दाम पर धान का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों के चयन की प्रक्रिया अफसरों ने शुरू कर दी है। किसान विभाग में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्री मानसून की दस्तक से किसानों ने धान की पौध लगाने की कवायद शुरू कर दी है।

ऐसे में किसानों को कम दाम पर धान का बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। इन गोदामों से किसानों को धान का बीज 14 रुपये किलो के अनुदान पर मिल रहा था।
विज्ञापन


बीज का दाम 42 रुपये किलो  निर्धारित किया गया था। लेकिन शासन ने बीज ग्राम योजना के तहत जिले के निर्धारित किसानों को आधे दाम पर बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में जिले के 17 गांवों के 225 किसानों को इस योजना के तहत आधे दाम पर धान का बीज मुहैया कराया जाएगा। प्रत्येक गांव से 15-15 किसानों का चयन किया जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि विभाग से बीज ग्राम योजना शुरू कर दी गई है। किसान विभाग में आवेदन कर आधे दाम पर धान का बीज प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान का पैसा किसान के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें