फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ में बनेगा किसान कल्याण केंद्र, एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ तिराहा स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार भवन के जर्जर भवन को तोड़कर जल्द ही किसान कल्याण केंद्र बनेगा। इसमें एक ही छत के नीचे सभागार, बीज, कीटनाशक, योजनाओं के काउंटर बनेंगे। करोड़ों से बनने वाले भवन का प्रस्ताव सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को भेजा है।
विज्ञापन

उप संभागीय कृषि प्रसार भवन में इन दिनों उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, बीज बफर गोदाम बने हैं। सभी भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इनमें एक भवन पिछले कई सालों से जर्जर के चलते बंद है।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि इस परिसर को किसान हित में मल्टीपल तरीके से विकसित करने की योजना तैयार की गई है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती से मिलकर, उन्हें यहां किसान कल्याण केंद्र के लाभ और बढ़ती संभावनाओं के बारे में बताया। लेआउट के अनुसार यहां बनने वाले किसान कल्याण केंद्र का मल्टीपल सभागार एलईडी, प्रोजेक्टरऔर साउंड से लैस होगा। बीज, कीटनाशकों के रख-रखाव के लिए इंटीग्रेटिड स्टोर बनेंगे।
विज्ञापन

वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में भी मल्टी परपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इसका जल्द ही उद्घाटन होगा। केंद्र में सुविधा संबंधी सामान भी मंगवा लिए गए हैं। अब किसानों सहित अधिकारियों की भी यहां बैठकें हो सकेंगी। किसानों की पाठशालाएं भी यहीं लगेंगी।
कोट
मेरठ तिराहा स्थित कृषि विभाग के परिसर में किसान कल्याण केंद्र बनाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। किसानों को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।गौरव प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें