फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ना भुगतान के ब्याज का ब्योरा नहीं मिलने पर किसानों का धरना

विज्ञापन
गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरने पर बैठे किसान।स्रोत संगठन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर किसान बृहस्पतिवार को 30 वर्षों का ब्याज (सत्र 1996- 97 से लेकर 2025 -26 तक) का विवरण लेने डीसीओ कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई और धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक ढींगरा और संगठन के पश्चिमी प्रदेश महासचिव वीरपाल सिंह ने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलते हैं, जबकि हापुड़ में दो दो चीनी मिलें हैं। किसानों को उनका न तो हक मिल रहा है और न ही अधिकारियों का आश्वासन।
पूर्व में ही अधिकारियों को 20 अगस्त से आंदोलन के कार्यक्रम की सूचना दी गई थी। फिर भी अनदेखी की जा रही है, इसके विरोध में किसानों ने नाराजगी जतायी। इस मौके पर वीरेश चौधरी, जसवीर सिंह, मनीष सिंह , रविंद्र सिंह, चमेली सिंह, बलराज सिंह, गजेंद्र सिंह, ज्योतिर सिंह, राजकुमार, मुनेश गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें