फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ना केंद्र बदलवाने की मांग लेकर लखनऊ पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों से जुड़े 10 गांवों के गन्ना केंद्रों को हटवाने की मांग को लेकर किसान लखनऊ पहुंचे हैं। सोमवार को अवकाश के कारण वे गन्ना आयुक्त से नहीं मिल सके। अब मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल गन्ना आयुक्त से मिलेगा। वे अपनी मांग प्रस्तुत करेंगे। जिले के किसानों का सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल पर करीब 160 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। इन मिलों के 184 सेंटर हटाए जाने से किसानों में असंतोष है। अब इन मिलों से केवल दस गांव ही जुड़े रह गए हैं। इन गांवों ने गन्ना समिति के सचिव को केंद्र बदलने के प्रस्ताव दिए हैं। किसान इन दस गांवों के केंद्र दूसरे मिलों को देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि इन गांवों की ओर से केंद्र बदलवाने के प्रस्ताव मिले हैं। गन्ना समिति के सचिव भी प्रस्ताव तैयार कर, मुख्य सचिव के यहां अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें