फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मिल को गन्ना देने से पहले भुगतान की शर्त, किसान संगठनों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
सिंभावली गन्ना समिति में हुई बैठक में मौजूद किसान संगठन के कार्र्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। गन्ना सहकारी समिति में मंगलवार को किसान मजदूर संगठन पूरन, महात्मा टिकैत संगठन और वीएम सिंह संगठन के पदाधिकारियों की संयुक्त पंचायत हुई। पंचायत में चीनी मिल से किसानों के पिछले सत्र के पूर्ण बकाया और आगामी पेराई सत्र में गन्ने के भुगतान को लेकर चर्चा की गई। किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि भुगतान को लेकर स्थिति साफ नहीं होने तक किसान मिल को गन्ना देने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


उप्र किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने सहकारी समिति सचिव राकेश पटेल से कहा कि सोसाइटी की ओर से हर वर्ष मिल के संबंध में गन्ना आयुक्त को भेजी जाने वाली मांगों में दो प्रमुख मुद्दे शामिल किए जाएं। इसमें पिछले सत्र का पूर्ण बकाया भुगतान नहीं होने और आगामी सत्र में गन्ने का भुगतान नगद अथवा 14 दिन के भीतर नहीं होने की स्थिति में किसानों द्वारा मिल को गन्ना नहीं देने की बात शामिल है।
सचिव ने दोनों मुद्दों को प्रोसीडिंग में शामिल करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गिल ने सहकारी समिति अध्यक्ष पर अपना गन्ना दूसरे मिल को नकद बेचने और किसानों पर चीनी मिल को गन्ना देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। वहीं, वीएम सिंह संगठन के मंडल महासचिव वीरपाल सिंह और महात्मा टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में बिचौलियों की भूमिका होने और कमीशन लिए जाने के बावजूद किसानों के हित में आवाज नहीं उठाई जा रही।
विज्ञापन

संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मिल की ओर से किसानों को पूरा बकाया भुगतान और आगामी सत्र में नगद मूल्य नहीं दिया गया तो संगठन व संयुक्त किसान मोर्चा चीनी मिल पर तालाबंदी का कदम उठाएगा।
विज्ञापन


पंचायत में रामेंद्र सिंधु, सरजीत सिंह, अशोक ढींगरा, पुष्पेंद्र, दाताराम, धर्मेंद्र सिंह, रागिब चौधरी और शैंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें