फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने सीसीएसयू टॉप किया

Thu, 07 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बदनौली निवासी एक किसान की बेटी ने एमए शिक्षा शास्त्र में 74.4 फीसदी अंक प्राप्त कर सीसीएसयू कुलपति स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन


छात्रा एकेपी पीजी कॉलेज की छात्रा थी। छात्रा की इस उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को एकेपी कॉलेज प्रशासन ने उसका जोरदार स्वागत किया।

गांव बदनौली निवासी लोकेश चौधरी की बेटी अनु रानी ने वर्ष 2014-15 में एकेपी पीजी कालेज में समाज शास्त्र विषय से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

मंगलवार को सीसीएसयू के 27वें दीक्षांत समारोह में उन्हें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए कुलपति स्वर्ण पदक मिला तो अभिभावकों समेत कॉलेज प्रशासन के चेहरे खुशी से खिल उठे।

एकेपी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.नरेंद्र प्रधान ने बताया कि छात्रा अनु रानी को सीसीएसयू से जुड़े तमाम कॉलेजों से समाज शास्त्र विषय से एमए करने वाले छात्र/छात्राओं से अधिक अंक मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अनु रानी का कहना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं। वर्तमान में वह एसएसवी पीजी कॉलेज से बीएड कर रही हैं, भविष्य में उनका सपना प्रोफेसर बनने का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें