फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान

Tue, 20 Feb 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी पर मंगलवार को भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई। जिसमें आलाकमान के निर्देश पर बुधवार को (आज) कलक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसानों समेत आम जन का कोई भी कार्य बिना रिश्वत दिए नहीं होता। ऊर्जा निगम द्वारा लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। वहीं दिनेश त्यागी ने कहा कि गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी नाकाफी है, इसके अलावा किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा। युवा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाकियू आलाकमान के निर्देश पर विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को (आज) ट्रैक्टरों द्वारा कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। वहीं 26 और 27 फरवरी को किसान बड़ी संख्या में अपने-अपने ट्रैक्टरों को सड़क पर दिल्ली की दिशा में खड़ा करेंगे। एएसपी राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि किसानों के सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाएगी। शांतिपूर्ण ढंग से सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
सर्विस रोड न बनने पर जताया रोष

नहर कोठी पर हुई भाकियू भानु की पंचायत में जिलाध्यक्ष कौशिंद्र गुर्जर ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर त्यागी, रणधीर, संजय सोनी, डॉ. नरेश, डा भरत, शिव सिंह गुर्जर, जयभगवान, अमित प्रधान, सुनील सिशौदिया, पिंटू प्रधान, दीपक प्रधान, संतोष गहलोत समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें