फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एचपीडीए के खिलाफ दूसरे दिन भी किसानों का धरना रहा जारी

Tue, 07 Jan 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । ग्राम चमरी निवासी किसान नूतन प्रकाश त्यागी व अन्य किसानों का धरना एचपीडीए के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने आनंद विहार आवासीय योजना में मुआवजे को लेकर प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी शाम तक धरना जारी रहा। वहीं, किसान ने 10 जनवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


किसान नूतन प्रकाश त्यागी का आरोप है कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार योजना में अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन गाजियाबाद व प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ धाेखाधड़ी की गई थी। योजना में संबंधित किसानों की जमीनों को छीना गया। इसलिए केंद्रीय एजेंसी से मामले की जांच होनी चाहिए। जिससे कि संबंधित अधिकारियों की स्थिति साफ हो सके और उनके ऊपर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई हो। अजय त्यागी ने कहा कि प्रकरण की शिकायत कई स्तर पर हो चुकी है, लेकिन किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। किसानों को योगी सरकार में परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। इस दौरान ओमप्रकाश, हरी प्रकाश त्यागी, रतन प्रकाश त्यागी, राज त्यागी मौजूद रहे।

वहीं, मामले में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता का कहना है कि किसान की सहमति के बाद ही भूमि का अर्जन हुआ है। इसका मुआवजा भी किसान ने प्राप्त कर लिया है। अन्य प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें