फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच गांवों के सेंटर ब्रजनाथपुर चीनी मिल से जोड़ने पर हंगामा

Tue, 03 Feb 2026 09:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पांच गांवों के सेंटर विंदल शुगर चागीपुर मील से हटाकर फिर से ब्रजनाथपुर चीनी मिल से जोड़ने के विरोध में किसानों ने मंगलवार को हापुड़ गन्ना समिति के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने डीसीओ ( जिला गन्ना अधिकारी) और समिति के कार्यालय पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि ब्रजनाथपुर चीनी मिल काफी दिनों तक खराब रहा। इस मिल के गन्ना क्रय केंद्र दस्तोई, चमरी, कावी, कस्तला, मोहम्मपुर में लगे हैं। मिल बंद होने पर किसानों का गन्ना विंदल शुगर चाणीपुर मील को सप्लाई होने लगा। किसान इस मिल से जुड़कर खुश थे।

क्योंकि ब्रजनाथपुर चीनी मिल किसानों का भुगतान नहीं करता है। अभी भी इस मिल पर पिछले सत्र का ही गन्ना भुगतान बकाया है। जिला प्रभारी राधेलाल त्यागी ने कहा कि ब्रजनाथपुर चीनी मिल चालू होने पर इन गांवों के किसानों को फिर से ब्रजनाथपुर से ही जोड़ दिया गया है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन


गन्ना समिति के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने अधिकारियों से मौके पर आकर, समस्या का निस्तारण कराने की आवाज उठाई। लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर ही ताला जड़ दिया। इसके अलावा हापुड़ गन्ना समिति के कार्यालय पर भी ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए।

इसी बीच किसानों के बीच जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल पहुंचे, उन्होंने किसी तरह किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया।

किसानों ने चेतावनी दी है कि जो मिल समय से भुगतान करेगा उसे ही गन्ना देंगे। मांग पूरी नहीं होने पर ब्रजनाथपुर मिल के सेंटर गांवों से उखाड़ देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में कृष्णवीर, मोनू त्यागी, सुधीर त्यागी, सुंदर त्यागी, नरेंद्र त्यागी, रवि भाटी, अतुल त्यागी, सर्वेश त्यागी, सिपट्टर, अशोक चौधरी, कुलदीप सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

कोर्ट के आदेश पर जोड़े गए हैं गांव-
किसानों की समस्या को सुनकर, उन्हें आश्वासन दिया है। ब्रजनाथपुर चीनी मिल से इन गांवों को कोर्ट के आदेश पर ही जोड़ा गया है। अगली सुनवाई 9 फरवरी को है, किसानों का पक्ष मजबूती से रखा जा रहा है। - बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें