फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गन्ना क्रय केंद्र बदलने के विरोध में किसानों ने घेरा डीसीओ कार्यालय

Thu, 12 Dec 2024 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गन्ना खरीद का केंद्र बदलने के विरोध में बृहस्पतिवार को किसानों ने डीसीओ कार्यालय का घेराव किया। साथ ही सदर विधायक और गन्ना समिति के चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि ददायरा, श्यामपुर, असरा, मलकपुर, मुरादपुर में मोदीनगर शुगर मिल का क्रय केंद्र था। लेकिन किसानों की सहमति के बिना ही उक्त चीनी मिल के केंद्र हटा दिए गए। इसके स्थान पर नंगलामल चीनी मिल के केंद्रों से किसानों को जोड़ दिया गया।

किसानों ने इसके विरोध में मंडी स्थिति डीसीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। डीसीओ सना आफरीन ने किसानों को आश्वासन दिया। इसके साथ ही किसानों ने सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी को समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन


गन्ना समिति के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस संबंध में वार्ता की जा रही है। इस मौके पर उदयवीर मुखिया, धर्मवीर, परमजीत सिंह, बबलू, यशवीर सिंह, बिरजू, सुदंरपाल, कालू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें