फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोली लगने से घायल किसान की अस्पताल में मौत

Tue, 07 Oct 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव मानकचौक में खेत पर गोली लगने से घायल किसान तस्वीर सिंह उर्फ पिंटू (48 वर्ष) की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। किसान की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव मानकचौक निवासी किसान तस्वीर सिंह उर्फ पिंटू 20 सितंबर की दोपहर मंडी में नींबू बेचने के बाद अपने घर गए थे। इसी दौरान मोबाइल पर बात करने के बाद दो लोगों ने उन्हें खेत पर बुला लिया। जहां उन्होंने घास खोद रहे मंढैया निवासी किशन सिंह और प्रवीन सिंह का सहयोग लेकर खाली क्रेटों को ट्यूबवैल के कमरे के अंदर रखवा दिया। इसके बाद वह खेत के आसपास चले गए, लेकिन इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर प्रवीन सिंह के होश उड़ गए। उसने पास जाकर देखा तो तस्वीर सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। इसके बाद वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ भाग निकला। गोली चलने की आवाज से आसपास काम कर रहे किसानों में भी दहशत व्याप्त हो गई। साहस जुटाकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों और परिजनों को दी।

परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर घायल तस्वीर सिंह को नजदीकी अस्पताल में लेकर आ गए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन ऑपरेशन होने के बाद से वह होश में नहीं आ सके थे। वहीं, पुलिस ने भी अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार रात को घायल किसान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के निकट तक पुलिस पहुंच गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें