फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शाहपुर फगौता के जंगल में मिला किसान का शव

Wed, 13 Dec 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शाहपुर फगौता के जंगल में गांव नान निवासी किसान शोबेंद्र यादव (42) का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


शाहपुर फगौता गांव के जंगल में बुधवार की तड़के शौच को गए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा तो तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नान गांव निवासी शोबेंद्र यादव के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी और मृतक के परिजनों के बीच शव का पोस्टमार्टम कराने जाने को लेकर काफी देर तक खींचतान होती रही। लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक किसान गांव नान निवासी शोबेंद्र यादव है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मृतक अधिक शराब पीने का आदी था, उसकी मौत अधिक शराब का सेवन करने से हुई है। वह नशे में कई-कई दिन तक घर भी नहीं जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें