फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना सत्यापन 100 क्विंटल गेहूं बेच सकेंगे किसान

Wed, 02 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्रय केंद्रों पर अभी तक गेहूं की सरकारी खरीद का खाता नहीं खुला है। इसको देखते हुए शासन ने किसानों को राहत देने की घोषणा की है। इसके तहत अब किसान 100 क्विंटल तक गेहूं बिना सत्यापन के ही बेच सकेंगे। इससे किसानों को सत्यापन में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। वहीं, गेहूं की खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। इसके लिए जिले में 32 केंद्र खोले गए हैं। लेकिन 17 दिन बाद भी गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पैदावार का सत्यापन कराना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए किसान अपनी फसल खुले बाजार में समर्थन मूल्य से अधिक पर बेचना ज्यादा मुफीद मान रहे हैं। ऐसे में शासन ने बिना सत्यापन 100 क्विंटल तक गेहूं खरीद का निर्देश जारी किया है।

जिला विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। वह क्रय केंद्रों पर आसानी से गेहूं बेच सकेंगे। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, विपणन विभाग की टीम गांवों में जाकर किसानों से संपर्क कर सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए जागरूक करेगी। गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें