फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धमकी से परेशान परिवार ने पलायन और आत्मदाह की दी चेतावनी

Mon, 29 Dec 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी पिंकी ने स्थानीय पुलिस पर रिवाल्वर को एयरगन बताकर गांव के ही पूर्व प्रधान पति को जमानत पर छोड़ने का आरोप लगाय है। उन्होंने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, परिवार ने दबंगों पर धमकी देकर परेशान करने के आरोप लगाते हुए गांव से पलायन और कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिंकी ने डीएम को बताया कि पिछले गांव के ही पूर्व प्रधान के पति वीरेंद्र कोरी, आर्यन, रोहित व चीनू के खिलाफ उन्होंने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। 26 दिसंबर को इसकी शिकायत उन्होंने एसपी से की। 27 दिसंबर को पुलिस ने रिवाल्वर को एयरगन बताकर पूर्व प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने से ही जमानत पर भी छोड़ दिया। अब पूर्व प्रधान का पति व उसके परिवार के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी डर से वह व उनका परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो रहा है। मामले में डीएम ने स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट में लगी धाराओं में सात वर्ष से कम का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में आरोपी को थाने से जमानत दी जा सकती है। हालांकि, पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें