फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्भ में बच्चे की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा, धरने पर बैठे

विज्ञापन
गढ रोड स्थित अस्पताल में धरने पर सीएमओ से बात करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराने के आश्वासन दिया। इस पर परिजन शांत हुए और वापस लौट गए।
विज्ञापन

गांव बछलौता निवासी रोहित मसंद ने सीएमओ डा. वेदप्रकाश को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पत्नी प्राची का पिछले करीब सात माह से गढ़ रोड स्थित उषा नर्सिंग होम में उपचार चलता आ रहा है। उनकी पत्नी वर्तमान में आठ माह 14 दिन की गर्भवती है। रविवार को उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां महिला चिकित्सक ने पानी की कमी होने की बात कहते हुए उनकी पत्नी का उपचार किया।
इसके बाद उनकी पत्नी को वापस घर भेज दिया। मंगलवार को उनकी पत्नी की तबीयत और अधिक बिगड़ गई। इस पर वह अपने परिजनों के साथ पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में महिला चिकित्सक ने जांच करते हुए उनकी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत होना बताया। इस पर वह व उनके परिजन भड़क गए। उन्होंने इसकी सूचना गांव में अपने अन्य परिजनों व भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष को दी। सूचना पर युवा जिलाध्यक्ष भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद परिजनों व भाकियू कार्यकर्ताओं ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने सीएमओ को एक शिकायती पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें