फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गणित में सीटों की मारामारी, डीयू की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के कॉलेजों में गणित की सिर्फ 1200 सीटें हैं, जबकि इस विषय से 12वीं में आठ हजार से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सीटों पर मारामारी को देखते हुए छात्र अब डीयू का रुख कर रहे हैं। ऐसे छात्र पंजीकरण के लिए साइबर कैफे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है। लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। हापुड़ में सिर्फ चार एडेड कॉलेज हैं, इनमें मुख्यत: गणित और बॉयो संबंधी कोर्स की सीटें सबसे कम हैं।

हापुड़ के कॉलेजों में सर्वाधिक सीटें बीए में हैं, जिनका भरना भी आसान नहीं हैं। लेकिन गणित, बॉयो संबंधी कोर्स में प्रवेश पाना मुश्किल होगा। सीसीएसयू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि एडमिशन के लिए वह सिर्फ दो ही मेरिट जारी करेगा। ऊंचे अंकों पर मेरिट लगने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


उधर, पीजी में भी इस बार एनईपी लागू है। कोर्स से लेकर पढ़ाई और परीक्षा में कई बदलाव होंगे। छात्रों को पहली साल में इस नए पैटर्न पर पढ़ाई करनी होगी। शिक्षकों को विषयवार गाइडलाइन को समझने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मिले हुए हैं, एसएसवी कॉलेज में इस संबंध में बैठक भी हो चुकी है। मंगलवार को साइबर कैफों पर यूजी, पीजी में पंजीकरण के लिए छात्र पहुंचे। इसमें डीयू के लिए भी पंजीकरण करने वालों की संख्या काफी अधिक रही।

-

तीनों बोर्ड में 12वीं के छात्रों की संख्या-

बोर्ड छात्र

यूपी बोर्ड 11492

सीबीएसई 4495

आईसीएसई 272

-

-जिले के कॉलेजों में कोर्सवार सीटें-

कोर्स सीटें

बीए 12114

बीकॉम 5000

गणित 1200

बॉयो 1620

कृषि 240

-

समर्थ पोर्टल पर अंतिम दिन ब्योरा किया अपलोड-

सीसीएसयू ने इस बार एडमिशन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर करने का निर्णय लिया है। 11 जून तक ब्योरा अपलोड करने के निर्देश दिए थे। अंतिम दिन कॉलेजों ने गहनता से इस पर कार्य किया, साथ ही कॉलेजों को आईडी और पासवर्ड भी मिले।प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें