फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आंध्र प्रदेश भेजने के लिए रखा चार टन मिलावटी शहद पकड़ा

Tue, 06 Jan 2026 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मिलावटी शहद की आपूर्ति की सूचना पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गढ़ रोड पर नवीन मंडी के पास गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान 400 केन में रखा करीब चार टन शहद बरामद हुआ, इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी। टीम ने गोदाम में रखे शहद को सील कर दिया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को मंगलवार को सूचना दी गई कि नवीन मंडी के पास एक गोदाम में बड़ी मात्रा में दूसरे राज्य से शहद लाकर उसकी ट्रेडिंग अन्य राज्यों के लिए की जा रही है। इस पर सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने टीम के साथ छापा मारा। सुनील कुमार ने बताया कि तुंगनाथ ट्रेडर्स के संचालक अंकित गर्ग द्वारा हरियाणा से प्लास्टिक की केन में शहद खरीदकर लाया जाता है। उसकी यहां से ट्रेडिंग करके आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बेचा जाता है।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान शहद पर किसी प्रकार का मार्का नहीं लगा था। पैकेजिंग के नियमों का भी पालन नहीं हो रहा था। किसी प्रकार की कोई एक्सपायरी और लेबल भी नहीं लगाया गया था। इससे साफ है कि शहद मिलावटी है। इसलिए मौके से नमूने भी लिए गए हैं। गोदाम में रखे शहद के नमूने की रिपोर्ट आने तक सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


आज जनसुनवाई करेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी

हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत बुधवार (आज) को जनसुनवाई और निरीक्षण करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका /महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

एसडीएम ने चकरोड से हटवाया अतिक्रमण

हापुड़। एसडीएम सदर ईला प्रकाश ने मंगलवार को गांव अयादनगर में चकरोड से अतिक्रमण हटाकर आमजन के लिए मार्ग को खुलवाया है। करीब 30 साल से इस मार्ग पर अतिक्रमण था। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें