फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डाक विभाग में नौकरी के लिए लगाए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। डाक विभाग में नौकरी के लिए युवक ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगा दिए। मामले की जांच के बाद विभागीय अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारतीय डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक गाजियाबाद मंडल ने बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि डाक विभाग में पिछले दिनों ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकली थी। जिसमें सुमित चौहान ने मोहम्मदपुर पलवाड़ा के लिए आनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने आवेदन में अपने हाईस्कूल पास के दस्तावेज लगाए थे। जांच के दौरान मालूम हुआ कि वह दस्तावेज दिल्ली के स्कूल से फर्जी तरीके से बनवाए गए थे। जांच के बाद एसपी कार्यालय हापुड़ में शिकायत दर्ज कराई गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि अभी आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें