फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जहरीला धुंआ छोड़कर प्रदूषण फैलाने के आरोप में कारखाना सील

विज्ञापन
पिलखुवा में हाईवे स्थित एक कारखाने में बॉयलर में जलती प्रतिबंधित वस्तुएं।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे 09 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास लंबे समय से जहरीला धुआं उगल रहे कारखाने पर शनिवार को प्रदूषण विभाग का शिकंजा करते हुए कार्रवाई की है। टीम ने यश टैक्स नाम से संचालित कारखाने पर छापा मारकर यूनिट सील कर दी। जांच के दौरान दो बॉयलर चालू हालत में मिले। जिनमें प्रतिबंधित गंदे कपड़े, रजाई, गद्दे, साड़ी, प्लास्टिक पन्नी और अन्य कचरा जलता मिला। वहीं, पास ही स्थित केशव इंडस्ट्रीज की भी जांच की गई। यहां सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं।
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग के एई विपुल वर्मा और एसपी सिंह की टीम जब यश टैक्स कारखाने में पहुंची तो पूरे परिसर में धुआं और बदबू फैली मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से कारखाने से उठने वाले धुएं के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी लेकिन इसके बावजूद संचालन जारी था। कारखाने में स्कूल बैग और रबड़ के पट्टे बनाने का काम किया जा रहा था। जांच के दौरान संचालक संजय अग्रवाल मौके पर मौजूद मिले। गंभीर अनियमितताएं पकड़ने के बाद विभागीय टीम ने कारखाने को सील कर दिया।
वहीं, विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एई विपुल कुमार ने बताया कि पहले भी चार फैक्टरियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर यह संचालित हो रही थी। जांच के दौरान बॉयलरों में प्रतिबंधित सामग्री जलती मिली थी। कारखाने को सील कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें