फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खल चूरी की फैक्टरी में लगी आग

Tue, 08 Aug 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव पटना मुरादपुर स्थित खल चूरी बनाने की फैक्टरी में सोमवार देर रात आग लग गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ रोड निवासी प्रणव आर्य की गांव पटना-मुरादपुर मार्ग पर सूर्या एग्री मार्ट पशु चारा के नाम से फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह ताला लगाकर घर आ गए थे। देर रात किसी समय संदिग्ध परिस्थिति में फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें