फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरिनो के बायलर के पास लगी आग, हादसा टला

Tue, 20 Jun 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित मेरिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मंगलवार दोपहर एक विद्युत मोटर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद बुरादे ने आग पकड़ ली। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फैक्टरी में दोपहर के समय अचानक मोटर और इसके बाद बायलर के बुरादे में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जिससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि बायलर के पास आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी में हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं। ऐसे में आग बुझने पर उनकी जान में जान आई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हो सका है।



हाईवे पर धूं-धूं कर जली कार

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा का इस्लाम अपने दो साथियों के कार में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई। हालांकि सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें