हापुड़। सैनी कल्याण विकास समिति ने पूठा हुसैनपुर के प्राथमिक विद्यालय के निलंबित सहायक अध्यापक को बहाल न किए जाने पर उनके आमरण अनशन को समर्थन देने की घोषणा की है।
समिति के उपाध्यक्ष व बामसेफ के संयुक्त सचिव नंद किशोर सैनी ने बताया कि निलंबित सहायक अध्यापक आनंद कुमार सैनी ने बीएसए को पत्र लिखकर 15 दिन के अंदर बहाली का अनुरोध किया है। निर्धारित समय में बहाली न होने पर उन्होंने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उनकी मांग का समिति समर्थन करती है। अगर आनंद कुमार सैनी अनशन पर बैठते हैं तो बामसेफ के पदाधिकारी भी आमरण अनशन पर बैठेंगे।