फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व प्रेमी ने युवती को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शहर के घास मंडी रोड बैंक के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवती घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। जांच में सामने आया कि युवती के साथ उसके पूर्व प्रेमी ने मारपीट की थी और उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती और आरोपी युवक कुश के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध था। दोनों अलग-अलग फैक्टरी में काम करते थे। युवती की शादी दूसरी जगह हो गई थी। लेकिन प्रेम संबंध पता चलने के कारण वह शादी टूट गई। वहीं शादी टूटने के बाद दोनों का आपस में विवाद चल रहा था। किसी बात को लेकर कुश और युवती के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद कुश ने युवती से मारपीट कर दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मालीवाड़ा चौक निवासी कुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें