फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को हर 10 मिनट पर मिलेगी बस

Sat, 29 Oct 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
Bus - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर यात्रियों को बस की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। लोकल मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। यात्रियों को हर 10 मिनट पर बसें मिलेंगी। डिपो कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 103 बसों का संचालन होता है। दीपावली के मद्देनजर भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ता है। लोकल मार्गों पर यह समस्या सबसे ज्यादा होती है।

इसे ध्यान में रखते हुए मोदीनगर, किठौर मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। लंबे मार्गों से जहां यात्रियों की संख्या कम रहती है, वहां से बसों को हटाकर इन मार्गों पर लगा दिया गया है। अब यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने कहा कि दीपावली पर यात्रियों को अच्छी बस सुविधा मिलेगी। लोकल मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें