फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अंधाधुंध कटौती पर भड़के उद्यमी

Fri, 30 Sep 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उद्योग बंधुओं की बैठक में गरमाया बिजली, सड़क का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधुओं की बैठक में शुक्रवार को बिजली और सड़क का मुद्दा छाया रहा। डीएम ने दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर के लिए जमीन चिह्नित हो जाने व एक महीने के अंदर दिल्ली रोड की मरम्मत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राहत नहीं मिलने पर उद्यमियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती से उद्योग चलाना मुश्किल हो गया है।

दो मुख्य बिजलीघरों की जिम्मेदारी सिर्फ एक ही अवर अभियंता को दी गई है। ऐसे में लोकल फाल्ट के कारण उद्योगों को महज छह घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली रोड की मरम्मत न होने से आवागमन में बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एचपीडीए द्वारा फैक्ट्रियों को उजाड़ने की योजना का भी कड़ा विरोध किया गया। उद्यमियों की समस्याओं पर डीएम ने कहा कि दिल्ली रोड पर इंडस्ट्रियल फीडर के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है,

इससे 100 फैक्ट्रियों को 24 घंटे तक लाइट मिल सकेगी। वहीं दिल्ली रोड की एक महीने के अंदर मरम्मत करवा दी जाएगी। उद्यमियों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत संजय सिंहल, विजय अग्रवाल, ललित छावनी वाले, रमन गोयल, राजकुमार, राकेश, मुकेश जैन, पियूष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सरदार गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें