फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़,अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर उसे अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि मोहल्ला निवासी साहिल, राहिल और पप्पू वर्ष 2015 से उसे और उसके परिवार को परेशान करते हुए चले आ रहे हैं। इस संबंध में दो एनसीआर थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें फैसला कराए जाने के लिए तीनों आरोपी परिवार वालों को जान से मारने की धमकी व झूठे केस में फंसाने की धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि रंजिशन के कारण बीती 31 अक्तूबर की रात तीनों आरोपी अपने एक साथी के साथ ई-रिक्शा लेकर उसके घर के सामने पहुंच गए। आरोपियों ने घर के बाहर पहुंचते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने के बाद सभी आरोपी जबरन घर में घुस आए और पीड़िता की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसको अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

पुत्री का शोर सुनने के बाद जब वह मौके पर पहुंची तो उसे बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने मुकदमा में फैसला नहीं करने पर उसकी पुत्री के साथ गलत हरकत करने की धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोप जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें