फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूजर चार्ज पर होगी सख्ती, नहीं दिया तो सुविधाओं पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसे अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

नगर निकाय स्तर पर यूजर चार्ज की वसूली को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं मानी जा रही है, जिस पर शासन स्तर से भी कड़ा रुख अपनाया गया है। जानकारी के अनुसार स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि यदि यूजर चार्ज की वसूली प्रभावी ढंग से नहीं हुई तो नगर निकायों को मिलने वाली कुछ सुविधाओं और वित्तीय सहायता पर रोक लगाई जा सकती है।
नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि यूजर चार्ज सफाई व्यवस्था की रीढ़ है और इसके बिना कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी समय पर यूजर चार्ज जमा करें और व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें। ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार यूजर चार्ज से ही कूड़ा उठान, परिवहन और सफाई व्यवस्था को नियमित रखा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे वसूली को लेकर सख्ती की जाएगी और लापरवाही करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें