फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू का छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा, 10 मिनट कराया फ्री

विज्ञापन
छिजारसी टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद।
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर भाकियू (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं ने प्लाजा कर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने करीब 10 मिनट तक टोल प्लाजा को फ्री कराया। करीब दो घंटा चलते हंगामा के बाद टोल प्रबंधक एवं एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने संबंधित प्लाजा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर और किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार की शाम टोल प्लाजा पर पहुंचे, और हंगामा करते हुए प्लाजा की नौ नंबर लाइन में धरने पर बैठ गए। भाकियू नेता कुशलपाल आर्य ने बताया कि शुक्रवार को पदाधिकारी इमरान त्यागी संगठन के कार्य से दिल्ली जा रहे थे। टोल प्लाजा से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्लाजा की लाइन संख्या 9 पर तैनात कर्मी ने पदाधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट की। उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभद्रता करने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रामपाल चौधरी, यशवीर सिंह, उदयवीर सिंह मुखिया, नवीन चौधरी, प्रदीप चौधरी, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र गढ़ी, मुकेश चौधरी, गुरूदेव सिंह, नदीम चौधरी, टेनपाल सिंह समेत अन्य भाकियू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छिजारसी टोल प्लाजा के प्रबंधक बेनी सिंह राघव का कहना है कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने करीब 10 मिनट तक टोल प्लाजा का फ्री कराया था। अभद्रता करने वाले कर्मी की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसानों को दोषी के कार्रवाई करने और आगे से ऐसा नहीं होने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया दिया गया। इस बाबत थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले में दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जांच के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें