फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के जेई को टीम सहित बनाया बंधक, मारपीट

Fri, 26 May 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विद्युत निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बिजली निगम के जेई और टीम को उपभोक्ता व उसके परिजनों ने बंधक बनाकर मारपीट की। उपभोक्ता ने टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। वहीं जेई ने बिजली चोरी की बात कही है। जेई ने मामले में एक को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सिंभावली बिजलीघर के जेई राजकुमार शुक्रवार की शाम गांव रतूपुरा में टीम के सदस्यों कलुआ, लोकेश के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जब टीम एक मकान में पहुंची तो वहां बिजली चोरी पकड़ में आ गई।

इसी बीच मकान मालिक भी घर पहुंच गया। उसने परिजनों के साथ मिलकर जेई और बिजली निगम की टीम के साथ अभद्रता और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पूरी टीम को कमरे में बंद कर लिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


हंगामा होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर टीम को बंधन मुक्त कराया। जेई राजकुमार ने मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

वहीं मकान मालिक ने भी बिजली निगम की टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि अभी उन्हें किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें